महाराज खेतसिंह खंगार जयंती पर विशेष-:
महाराज खेतसिंह खंगार जयंती पर विशेष-: ०-- बाबूलाल दाहिया समस्त आदरणीय समस्त स्वजातीय बंधुओ को प्रणाम। हमारे सामने एक टेविल रखी है। यदि हम इसे दशों हजार मीटर लम्बी चौड़ी एक पृथ्वी मानलें तो इसमें भारत का क्षेत्रफल मात्र एक वर्ग बित्ते का होगा। और इस पृथ्वी के अगर अब तक कल्पना किये धर्मो को देखें उनके भगवानों को देखें तो वह सैकड़ो की संख्या में चले जायगें। क्योकि वह खुद के जन्मे भगवान नही बल्कि विभिन्न क्षेत्रों में कल्पित लोगो के भगवान हैं। और यही स्थिति तमाम धर्मो की भी हैं। यही कारण हैं कि जितने भगवानों की कल्पना अन्य क्षेत्रों वालो ने की वह हमारे भगवान नही हैं ?और जो हमारे क्षेत्र के कल्पित भगवान है वे अन्य क्षेत्रों के लोगो के भगवान नही बन सके। बहरहाल समस्त पृथ्वी में तीन ही ऐसे धर्म हैं जो सर्वाधिक हैं। वह हैं-- 1-- ईसाई 2- इस्लाम...