अगर आप चाहते हो आपके बच्चों को कॉलेजों में जातिवाद का सामना न करना पड़े, जाति देख कर कम नंबर देना, फेल करना जैसे भेदभाव का सामना न करना पड़े तो UGC के नए कानून को सपोर्ट करो #We_Support_UGC #We_support_UGC_Act #UGC #we_support_ugc_bill
बीते कुछ दिनों से कुनबे ने तेजीके साथ, कभी बासी नहीं होने दी कढ़ी में फिरसे उबाल लाने की खुराफात शुरू की हुई है । तरीका वही पुराना है, अधूरी जानकारी में तड़का लगाकर अफवाहें फैलाना,सूचना के अभाव से उपजे अज्ञान में व्हाट्सअप का गोबर खाद डालना । जातिश्रेष्ठता के वायरस – विषाणु – को संक्रामक बनाकर, पहले से दुर्बल समाज को बीमार बनाना । इरादा भी वही है ; सामाजिक न्याय के किसी आधे अधूरे कदम की भी मुखालफत करके उसे हिदूसमाज के लिए खतरा बताना और वर्चस्वकारी और अमानवीय जातिगत उत्पीड़न को शास्त्रसम्मत महान परम्परा बताते हुए उसकी रोकथाम के लिए किये जाने वाले मामूली और कमजोर कदमों को भी जातिवाद फैलाने वाला कहकर कोहराम मचाना । अलबत्ता मुद्दा इस बार नया है । इस बार यूजीसी के नए नियमों को बहाना बनाकर उन्माद पैदा किया जा रहा है । डेढ़ सयाने पोंगे इसे कथित सवर्ण समुदाय के लिए जीवन मृत्यु का संकट बता रहे हैं और संयोग से जाति विशेष में जन्मे कुछ भोले भाले घोंघे, बिना इस हंगामे के पीछे छुपी शातिर बदनीयत को समझे उनके दाने को चुग कर भरमजाल में फंस रहे हैं । इनपंक्...